NationalPolitics

रोटी-बेटी-माटी को बचाने का संकल्प हर बूथ पर दिखा: नरेंद्र मोदी

इस बार झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा :नरेंद्र मोदी

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज झारखंड के सारठ और गोड्डा में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया।इस दौरान पीएम ने कहा कि, जो लोग एसी में बैठकर चुनाव का गणित लगा लगा रहे हैं, ये जनसभा में उमड़ी भीड़ उनको बता देगी चुनाव का माहौल क्या है। उन्होंने कहा कि दो दिन बाद हम भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंति का उत्सव गौरव दिवस के रुप में मनाने जा रहे हैं। भारत के हर कोने में इस गौरव दिवस को मनाया जाएगा। पीएम ने कहा कि, हर तरफ एक ही गूंज है रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-एनडीए सरकार।

पीएम मोदी ने कहा कि, आज पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है, आज रोटी-बेटी-माटी को बचाने का संकल्प हर बूथ पर दिख रहा है। भाजपा ने नारी शक्ति और युवाओं के लिए जो गारंटी दी है, उनके प्रति भारी समर्थन दिख रहा है। इस बार संथाल क्षेत्र एक नया इतिहास रचने के लिए तैयार है।उन्होंने कहा कि, संथाल में इस बार झामुमो-कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है। पीएम ने कहा कि, संथाल में आदिवासियों की संख्या आधी रह गई है, ऐसे ही आदिवासियों की संख्या कम होती रही तो आपकी जमीन-जल-जंगल पर दूसरे लोग कब्जा कर लेंगे।

उन्होंने झामुमो-कांग्रेस-राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि, घुसपैठियों को झारखंड का स्थाई निवासी बनाने के लिए रातों-रात पक्के कागज बना दिए गए।आदिवासी बेटियों को शादी के नाम पर ठगा गया और जमीन हंड़प ली गई। घुसपैठियों ने आदिवासियों का रोजगार और रोटी छीन ली। लेकिन हेमंत सरकार ने कोर्ट में भी बोल दिया कि, प्रदेश में कोई घुसपैठ नहीं हो रही है। लेकिन भाजपा सरकार बनते ही झारखंड की रोटी-बेटी-माटी के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने देगी। हमारी संस्कृति और संस्कारों में माताओं-बहनो-बेटियों के लिए सम्मान होता है। लेकिन कांग्रेस के नेता हमारी बहन को सरेआम गाली देते हैं। बहन सीता सोरेन के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया, क्योंकि ये लोग सत्ता में हैं और सरकार चला रहे है।

पीएम मोदी ने कहा कि, झामुमो को आदिवासी बेटियों के मान-सम्मान की कोई चिंता नहीं है, इसलिए कांग्रेस के नेता आदिवासी बेटियों का अपमान करते हैं। भाजपा ने एक आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया, लेकिन झामुमो की सहयोगी कांग्रेस ने द्रौपदी मुर्मू जी को हराने के लिए पूरा तंत्र लगा दिया। कांग्रेस के नेता आज भी आदिवासी बेटी का अपमान करते हैं, लेकिन झामुमो के लोग चुप्पी साध लेते हैं। पीएम ने कहा कि, कांग्रेस के इरादे खतरनाक है, कांग्रेस एससी-एसटी-ओबीसी के आरक्षण को खत्म करना चाहती है।

पीएम मोदी ने कहा कि, राजीव गांधी ने आरक्षण हटाने का ऐलान कर दिया था, अखबार में आरक्षण हटाने को लेकर विज्ञापन दिया था। लेकिन एससी-एसटी-ओबीसी की एकजुटता के कारण वे चुनाव हार गए थे, और आज तक केंद्र में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार नहीं बन पाई है। जिन राज्यों में एससी–एसटी आबादी ज्यादा है, वहां कांग्रेस का सफाया हो चुका है। कांग्रेस एससी-एसटी-ओबीसी समाज को आपस में लड़वाकर बांटना चाहती है।

पीएम ने कहा कि, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, झामुमो-कांग्रेस-राजद अपने-अपने घर भरने में लगी रहती है। हेमंत सरकार ने पांच सालों तक जल, जंगल, जमीन और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का काम किया। लेकिन भाजपा सरकार ने जो संकल्प लिए उनको सरकार बनते ही पूरा करने का काम करेंगी। भाजपा हर वर्ग के युवा, किसान और महिलाओं को साथ लेकर झारखंड का विकास और नई दशा-दिशा देने का काम करेगी। झारखंड को भाजपा ने बनाया है, हम ही इसको संवारेंगे।

इस बार झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा :नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज झारखंड के देवघर के सारठ विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए हेमंत सरकार को बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर घेरा।श्री मोदी ने कहा कि घुसपैठियों ने आपका रोजगार और जमीन छीनी है। उन्होंन कहा कि इस बार झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा।श्री मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस जाति के आधार पर लोगों को बांटने का काम कर रही है‌ ।कई जातियों के नाम गिनाते हुए उन्होंने कहा कि ये सभी ओबीसी हैं लेकिन कांग्रेस चाहती है कि ये जातियों आपस में लड़ जाएं। कांग्रेस चाहती है कि आदिवासी आपस में लड़ जाएं।

श्री मोदी ने कहा कि भाजपा ने झारखंड बनाया और हम ही इस संवारेंगे। कहा कि झारखंड की ऊर्जा से पूरा देश रोशन हो रहा है लेकिन मेरा सपना है कि झारखंड देश के आग्रिम राज्यों में खड़ा हो कहा कि आज झारखंड में मतदान हो रहा है। हर बूथ में रोटी-बेटी और माटी बचाने का संकल्प दिख रहा है।श्री मोदी ने कहा कि मैं झारखंड में जहां भी गया हर जगह घुसपैठ सबसे बड़ी चिंता है। झारखंडी गौरव झारखंड की पहचान है। अगर ये खत्म हो जाएगी तो क्या होगा। उन्होंने आकड़ों की बात करते हुए कहा संताल परगना में आदिवासियों की संख्या आधी रह गई है। झारखंड के जल-जंगल और जमीन पर दूसरे कब्जा कर रहे हैं। जेएमएम-कांग्रेस सरकार घुसपैठियों को यहां का परमानेंट निवासी बनाने के लिए हर गलत काम किए हैं।

श्री मोदी ने परिवारवाद पर कड़ा प्रहार करते हुए जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन लोगों को सिर्फ अपने परिवार के भविष्य की चिंता है। ये इसी तिकड़म में रहते हैं कि इनके परिवार का भला कैसे हो। लेकिन मोदी आपके परिवार की चिंता करते हैं। इन लोगों ने आपका जल लूटा, जंगल लूटा, जमीन लूटी, बालू-गिट्टी लूटा, कोयला लूटा। उन्होंने पेपर लीक पर हेमंत सरकार को घेरते हुए कहा कि इन लोगों ने आपके बच्चों का पेपर लूटा है सरकारी नौकरी लूट कर अपने चहेतों को दे दी।(वार्ता)

Website Design Services Website Design Services - Infotech Evolution
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Graphic Design & Advertisement Design
Back to top button