Breaking News

भाजपा सरकार में ही महिलाओं का सम्मान- नंदा डागला

दुद्धी, सोनभद्र– भारतीय जनता पार्टी मण्डल दुद्धी के झारो सेक्टर में महिला मोर्चा की एक दिवसीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान से आई महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बहन नन्दा डागला ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान है। पहले की अपेक्षा अब हर महिलाएं खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रही हैं। मोदी योगी सरकार में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। आज हर गाँव मे समूह/संगनी के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है । अब राशन कार्ड,गैस सिलेंडर,आवास योजना,विधुत योजना सहित तमाम ऐसी योजना है जो सरकार ने महिलाओं के नाम से उपलब्ध कराई है।

महिला मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ से आग्रह करते हुए कहा कि आप सब विधानसभा चुनाव की तैयारी में आज से ही लग जायें, ताकि उत्तर प्रदेश सरकार में जब कमल दोबारा खिले तो उसमें महिला कार्यकर्ताओं का भी नाम दिखना चाहिए । कार्यशाला की अध्यक्षता महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष दुर्गावती देवी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिलामंत्री दिलीप पांडेय,प्रवासी प्रभारी विभाकर पांडेय,मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल,भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष कुमार कुंदन,महिला मोर्चा से शोभा देवी,कुशुम देवी,मीना कुमारी,प्रमिला गोंड, सुमित्रा देवी सहित दर्जनों महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button