NationalOff Beat

नागपुर : डबल डेकर पुल गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल

मुंबई । नागपुर जिले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और महाराष्ट्र मेट्रो की ओर से सिंगल कॉलम पर 3.14 किलोमीटर सबसे लंबा डबल डेकर पुल को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और महाराष्ट्र मेट्रो की टीम को बधाई दी है।

केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा कि इस परियोजना को पहले ही एशिया बुक और इंडिया बुक की रिकॉर्ड बुक में शामिल किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करना वास्तव में हमारे लिए गर्व का क्षण है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे उन असाधारण इंजीनियरों, अधिकारियों व श्रमिकों को दिल से धन्यवाद देते हैं तथा उन्हें नमन करते हैं, जो इस उपलब्धि को संभव बनाने के लिए चौबीसों घंटे लगे रहे हैं।

गडकरी ने कहा कि इस तरह के विकास कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा किये गए विश्वस्तरीय ढांचागत परियोजनाओं के निर्माण के वायदे को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे एक बार फिर नागपुर में सिंगल कॉलम पर हाईवे फ्लाईओवर तथा मेट्रो रेल की सुविधा के साथ तैयार हुए सबसे लंबे डबल डेकर पुल का निर्माण करके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की उपलब्धि हासिल करने पर बधाई देता हूं।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button