देवरिया : उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के गौरी बाजार क्षेत्र में एक विवाहिता की गला रेत कर की गयी हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लिया है।पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बुधवार को यहां बताया कि क्षेत्र के ऊसरी- असनहर मार्ग पर मंगलवार देर रात पथरहट गांव निवासी दामिनी मौर्य(30) धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मृतका खोराराम स्थित अपनी दुकान बंद कर स्कूटी से वापस घर जा रही थी। (वार्ता)



