शनिवार को आएंगे नगर निकाय चुनाव के परिणाम
by Editornews

- नवसृजित शाहजहांपुर समेत 17 नगर निगमों के लिए आज होगी मतगणना
- सीएम योगी ने चुनाव प्रचार के दोनों चरणों में कुल 50 रैली की थी
लखनऊ । नगर निकाय चुनाव के परिणाम शनिवार को आएंगे। इसमें नवसृजित शाहजहांपुर समेत सभी 17 नगर निगम शामिल होंगे। पहले चरण में 37 व दूसरे चरण में 38 जिलों में मतदान हुआ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले चरण में 28 व दूसरे चरण में 22 रैली-सम्मेलन में हिस्सा लिया था। कुल 50 रैलियों में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की। लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, मथुरा-वृंदावन, अयोध्या, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आगरा, फिरोजाबाद, झांसी, प्रयागराज, कानपुर, शाहजहांपुर, गाजियाबाद नगर निगम के परिणाम आएंगे। पिछली बार यूपी में 16 नगर निगम थे, जिसमें से 14 में भारतीय जनता पार्टी के महापौर चुने गए थे। इसके अतिरिक्त नगर पालिका व नगर पंचायत से जुड़ी मतगणना के परिणाम भी आएंगे।
Share this:
नवसृजित शाहजहांपुर समेत 17 नगर निगमों के लिए आज होगी मतगणना सीएम योगी ने चुनाव प्रचार के दोनों चरणों में कुल 50 रैली की थी लखनऊ । नगर निकाय चुनाव के परिणाम शनिवार को आएंगे। इसमें नवसृजित शाहजहांपुर समेत सभी 17 नगर निगम शामिल होंगे। पहले चरण में 37 व…
Share this:
Tags
Quick Links
Our Other Portals
M | T | W | T | F | S | S |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | 2 | 3 | 4 | |||
5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 |
12 | 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 |
19 | 20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 |
26 | 27 | 28 | 29 | 30 |