
Crime
आम तोड़ने के विवाद में मां-बेटे की कुदाल से काटकर हत्या
मधुबनी : बिहार में मधुबनी जिले के भैरव स्थान थाना क्षेत्र में बुधवार को आम तोड़ने के विवाद में एक महिला और उसके बेटे की कुदाल से काटकर हत्या कर दी गयी।पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि झौआ गांव में आम तोड़ने को लेकर विजय यादव (20) और सरोज यादव के बीच विवाद हो गया। इसके बाद सरोज यादव ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर विजय यादव और उसकी मां सोनी (45) पर कुदाल से हमला कर दिया। इस घटना में विजय यादव की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में सोनी की मौत हो गयी। (वार्ता)