National

विश्व संस्कृत दिवस पर मोदी की शुभकामना, संस्कृत में वाक्य साझा करने का आग्रह

नयी दिल्ली  : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व संस्कृत दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि संस्कृत भाषा के साथ भारत का संबंध विशिष्ट है।प्रधानमंत्री ने उन सभी लोगों की भी प्रशंसा की जो संस्कृत के प्रति बहुत भावुक हैं। उन्होंने सोसल नेटवर्किंग साइट एक्स (पहले ट्वीटर) पर इस बार संस्कृत दिवस को मनाने के लिए सभी से संस्कृत में एक वाक्य साझा करने का भी अनुरोध भी किया है।

एक्स पर इस विषय में एक साथ कई टिप्पणियों में श्री मोदी ने संस्कृत में अपनी शुभकामना कहा, “विश्वसंस्कृतदिवसे मम शुभकामनाः। अहं सर्वान् अभिनन्दामि ये एतदर्थं भावुकाः सन्ति। संस्कृतेन सह भारतस्य संबन्धः विशिष्टः।प्रधानमंत्री ने हिंदी में लिखा,“विश्व संस्कृत दिवस पर मेरी शुभकामनाएं। मैं उन सभी की प्रशंसा करता हूं, जो संस्‍कृत के प्रति बहुत भावुक हैं। भारत का संस्कृत के साथ बहुत विशिष्‍ट संबंध है। इस महान भाषा का उत्सव मनाने के लिए, मैं आप सभी से संस्कृत में एक वाक्य साझा करने का अनुरोध करता हूं। नीचे पोस्ट में मैं भी एक वाक्य साझा करूंगा।

’’प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की, “सेलिब्रेटिंगसंस्कृत” का उपयोग करना न भूलें।”उन्होंने आगामी जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन के विषय में दो वाक्य संस्कृत में लिखे जिनमें कहा गया है कि इस सम्मेलन में दुनियाभर से भारत आने वाले जनों को हमारी श्रेष्ठ सांस्कृति से परिचय होगा। उन्होंने लिखा, “अग्रिमदिनेषु भारतं जी-20 संमेलनस्य आतिथ्यं करिष्यति। संपूर्णविश्वतः जनाः भारतम् आगमिष्यन्ति, अस्माकं श्रेष्ठसंस्कृतिं ज्ञास्यन्ति च।”(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button