NationalState

भारत की प्रगति में एक वर्ष एक मील का पत्थर रहा: दिवाली पर जवानों संग मोदी

नयी दिल्ली/लेप्चा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की प्रगति के लिए सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए रविवार को कहा कि भारत के लिए पिछली दिवाली के बाद का एक वर्ष का समय अंतरिक्ष और रक्षा विनिर्माण से लेकर आर्थिक मोर्च और खेल-कूद के मैदानों पर अभूतपूर्व उपलब्धियों का वर्ष रहा है।श्री मोदी ने कहा कि भारत ने अपने संघर्षों से अपने लिए नयी संभावनाएं पैदा की हैं और पिछला वर्ष देश के लिए मील का एक पत्थर रहा।श्री मोदी दिवाली जवानों के साथ मनाने की अपनी परंपरा के अनुसार इस बार हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में लेप्चा में सुरक्षा बालों के साथ थे।

प्रधानमंत्री ने जवानों को संबोधित करते हुए देश की आर्थिक सामाजिक तरक्की के लिए सीमाओं सुरक्षा को अतिमहत्वपूर्ण शर्त बताया और कहा कि जब तक सीमाएं सुरक्षित रहेंगी तभी तक देश बेहतर भविष्य के लिए प्रयास कर सकता है। उन्होंने भारत के विकास का श्रेय सशस्त्र बलों की ताकत, संकल्प और बलिदान को दिया।श्री मोदी ने उनकी सेवाओं के प्रति देश का आभार जताया।प्रधानमंत्री ने पिछली दिवाली के बाद से पिछले एक साल की उपलब्धियों को बताते हुए चंद्रयान लैंडिंग, आदित्य एल1, गगनयान से जुड़े परीक्षण, स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत, तुमकुर हेलीकॉप्टर फैक्ट्री, वाइब्रेंट विलेज अभियान और विभिन्न अंतराष्ट्रीय खेल कूद प्रतिस्पधाओं में भारत की उपलब्धियों का जिक्र किया।

उन्होंने इसी संदर्भ में नए संसद भवन के उद्घाटन, पिछले विशेष सत्र में नारीशक्ति वंदन अधिनियम के पारित किए जाने , जी 20 शिखर सम्मेलन के अभूतपूर्व सफलता वाले आयोजन, उसी के दौरान भारत की पहल पर शुरू किए गए अंतरराष्ट्रीय जैव ईंधन गठबंधन, दुनिया में वास्तविक समय भुगतान प्रणाली के क्षेत्र में देश की प्रधानता, 400 अरब डॉलर से ऊपर के वाणिज्यक निर्यात आदि का भी उल्लेख किया।प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और 5जी दूरसंचार नेटवर्क प्रौद्योगिकी के विस्तार में आगे है। उन्होंने कहा,“पिछला वर्ष राष्ट्र निर्माण में एक मील का पत्थर वर्ष रहा है।

”उन्होंने कहा कि भारत ने बुनियादी ढांचे के विकास में काफी प्रगति की है। भारत में आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क है, देश में सबसे लंबी नदी क्रूज सेवा का परिचालन शुरू हुआ, रैपिड रेल सेवा, नमो भारत, 34 नए मार्गों पर वंदे भारत रेलगाड़ियां शुरू की गयीं, भारत-मध्य पूर्व-यूरोप कॉरिडोर की घोषणा हुई।उन्होंने राजधानी में दो विश्वस्तरीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी केंद्रो – भारत मंडपम और यशोभूमि के शुभारंभ का भी जिक्र किया।

श्री मोदी ने कहा कि अब भारत सबसे अधिक विश्वविद्यालयों वाला देश बन गया, गुजरात के कच्छ जिले के धोरडो गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का पुरस्कार मिला है और शांति निकेतन और होयसला मंदिर परिसर को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button