National

संक्रमण रोकने के लिए और प्रयास बढ़ाने की जरूरत : मोदी

नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक में कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से होने वाली मौतों और रिकवरी के मामले में भारत दूसरे देशों के मुकाबले बेहतर स्थिति में हैं। पीएम मोदी ने इसके लिए साझा प्रयास को श्रेय दिया।

पीएम मोदी ने कहा, साझा प्रयासों की वजह से भारत रिकवरी और मृत्यु दर के मामले में दूसरे देशों के मुकाबले बेहतर स्थिति में है। पीएम मोदी ने कहा, हमें संक्रमण रोकने के लिए और प्रयास बढ़ाने की जरूरत है। संक्रमण दर को 5 पर्सेंट से कम लाना होगा।

हम राज्य के स्केल पर चर्चा करने के बजाय लोकल लेवल पर ध्यान देना होगा। आरटीपीसीआर टेस्ट की संख्या बढ़ानी होगी। घरों में क्वारंटाइन मरीजों की देखभाल बढ़ानी होगी। कम्युनिटी हेल्थ सेंटर्स को बेहतर बनाना होगा। हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि मृत्यु दर को 1 पर्सेंट से भी नीचे लाएं। एक भी मौत हुई तो क्यों हुई? जागरूकता अभियानों में कोई कमी ना आए।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button