Sports

मोदी ने की वैभव सूर्यवंशी की हौसलाअफजाई

पटना : बिहार दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के युवा स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात कर उनकी हौसलाअफजाई की।पटना के जय प्रकाश नारायण हवाई अड्डे पर हुई इस मुलाकात के दौरान वैभव के साथ के माता-पिता भी थे। श्री मोदी ने स्वयं वैभव तथा उनके परिवार के साथ मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा की हैं।

श्री मोदी ने वैभव और उनके परिवार के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “ पटना हवाई अड्डे पर युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात हुई। उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनायें।”उल्लेखनीय है कि बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभव ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में 28 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों में 101 रनों की शतकीय पारी खेली सबका ध्यान आकर्षित किया था।(वार्ता)

बंगाल के युवाओं को अनिश्चितता, अंधकार की ओर धकेल रही है तृणमूल सरकार: मोदी

Related Articles

Back to top button