Crime

रिंग रोड पर बदमाशो ने बाइक सवार को युवक को मारी गोली

घायल अनिल पटेल की हालत खतरे से बाहर

चांदमारी,वाराणसी । शिवपुर थाना क्षेत्र के रिंग रोड फेज -1 हरिहरपुर के समीप रविवार की देर रात बदमाशों ने युवक को गोली मारी और बाइक को लूटकर निकले गये। घायल अनिल पटेल (32) किसी निमंत्रण में गया था और घर लौट रहा था। उसे  निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। गोली बाये सीने में गोली लगी है हालांकि  डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत खतरे से बाहर है।

जानकारी के अनुसार  आनिल पटेल अपने मित्र शैलेश के साथ राजातालाब अपने मामा के यहां से शादी की सालगिरह में गया था और रात 12.30 बजे के करीब घर लौट रहा था।  बदमाशों ने पीछाकर हरिहरपुर सीएनजी पम्प के पास गोली मार दी। गोली लगने पर बाइक से दोनों गिर गए। भागते हुए दोनों सीएनजी पम्प पर पहुंचकर अपनी जान बचाई।

बदमाश ने अनिल की बाइक लेकर फरार हो गए। शैलेश ने 112 नंबर पर फोनकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली किस उद्देश्य से मारी गई इसकी जानकारी के लिए शिवपुर पुलिस पूछताछ कर रही है। शिवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड के समीप आए दिन चोरी हत्या लूट की घटनाएं हो रही हैं। अपराध को रोकने में शिवपुर पुलिस नाकाम रहती है।

Related Articles

Back to top button