Crime

नाबालिक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर दी जान

बलरामपुर ,छत्तीसगढ़। जिले में स्कूली छात्र–छात्रा ने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। प्रेम संबंधों के चलते दोनों ने एक साथ फांसी लगा ली। खास बात यह है कि छात्र दसवीं तो छात्रा आठवीं कक्षा में अध्ययनरत थी। दोनों एक ही गांव व एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। मामला डवरा थाना इलाके का है।

डवरा थाना इलाके के गांव में आज सुबह यह वाक्या सामने आया। आज सुबह गांव वालों ने नाबालिक लड़की-लड़के को गांव के बाहर फांसी पर लटकते देखा।उन्होंने इसकी सूचना गांव के कोटवार को दी। कोटवार से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों नाबालिकों ने पेड़ पर नायलॉन की रस्सी से फंदा बना फांसी लगा ली थी।जब दोनों के शव फंदे से नीचे उतारा गया तो उनकी शिनाख्त गांव के ही स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा के रूप में हुई। दोनों के शवों का पंचनामा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button