
झांसी : उत्तर प्रदेश में झांसी के सकरार थानाक्षेत्र में एक अधेड़ का शव खेत से बरामद होने से सनसनी फैल गयी है।पुलिस अधीक्षक नगर (एसपीसिटी) ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सकरार थानाक्षेत्र के जामन गांव के जंगल में रामप्रसाद (45) की हत्या कर दी गयी है। इस बारे में सूचना मिलने पर थाना पुलिस और सभी उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य संकलित करा लिये गये हैं। शव को पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (वार्ता)



