State

दिल्ली में साल का सबसे सर्द दिन, पारा गिरकर 2.4 पर पहुँचा, टूटा 118 साल का रिकॉर्ड


नई दिल्ली, दिसम्बर। राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जहां एक तरफ लोगों पर सर्दी का सितम है तो वहीं दूसरी तरफ लगातार तापमान में गिरावट हो रही है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार की सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली का तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इससे पहले, शुक्रवार को राजधानी की सुबह शिमला से भी ठंडी रही। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुँच गया। आयानगर में तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

लोग इस ठंड का सामना करने के लिए आग जला रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया , जबकि अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री रहा है।
आयानगर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 3.6 डिग्री रहा, जो शुक्रवार को शिमला में दर्ज न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री से भी नीचे है। लंबे समय से चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में यह गिरावट दर्ज की गई है।
दिल्ली के लोधी रोड में बेसहारा लोगों ने रात में सोने के लिए नाइट शेल्टर का सहारा लिया।
दिल्ली वालों को फिलहाल रविवार तक ठंड का कहर झेलना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को भी न्यूनतम तापमान चार डिग्री के पास बना रह सकता है। इस वजह से सुबह के समय शीतलहर चलेंगी। इसके बाद सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ की वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

नतीजन आगामी सोमवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी होगी और गुरुवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। (एएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button