BusinessNational

वाणिज्यक निर्यात जून में 2.55 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 35.20 अरब डॉलर: सरकारी आंकड़े

नयी दिल्ली : देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात जून 2024 में 2.55 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 35.20 अरब डॉलर रहा। यह जानकारी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों में दी गयी। जून 2023 में वाणिज्यक वस्तुओं का निर्यात 34.32 अरब डॉलर डॉलर था।आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष जून में वाणिज्यक वस्तुओं का आयात 56.18 अरब डॉलर रहा जो एक साल पहले इसी माह 53.51 अरब डालर था।इस तरह जून में व्यापार घाटा 20.98 अरब डालर के बराबर रहा।जून में सेवाओं का अनुमानित निर्यात 30.27 अरब डालर रहा जो एक साल पहले इसी माह 27.79 अरब डॉलर था। इस माह के दौरान सेवाओं का आयात 17.29 अरब डालर रहा जो एक साल पहले इसी दौरान 15.61 अरब डालर था।

वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने जून के निर्यात के आंकड़ों पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा,“अप्रैल-जून में कुल निर्यात (वस्तु और सेवाएं) 200 अरब डॉलर था। अगर यही रुझान जारी रहा, तो हमें पूरा भरोसा है कि हम इस साल 800 अरब डॉलर का व्यापार पार कर जाएँगे।”वस्तुओं और सेवाओं-दोनों को मिला कर कुल निर्यात अनुमानित 5.40 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 65.47 अरब डॉलर के बराबर रहा जबकि एक वर्ष पहले इसी माह कुल निर्यात 62.12 अरब डॉलर था।अप्रैल-जून 2024 के दौरान वाणिज्यक वस्तुओं का संचयी निर्यात 5.84 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 109.96 अरब डॉलर रहा जो अप्रैल-जून 2023 के दौरान 103.89 अरब डालर था। इस दौरान वाणिज्यक वस्तुओं का आयात 172.23 अरब डालर रहा जो एक वर्ष पहले जून में 160.05 अरब डालर था।पहले तीन माह में व्यापार-घाटा 62.27 अरब डालर रहा जो पिछले वर्ष इसी दौरान 56.16 अरब डालर था।

चालू वित्त वर्ष के पहले तीन महीनों (अप्रैल-जून,24) में सेवाओं का निर्यात 90.37 अरब डालर और आयात 50.67 अरब डालर रहा। एक वर्ष पहले इसी अवधि में सेवा निर्यात 80.57 अरब डालर और आयात 45.45 अरब डालर के बराबर था।पहले तीन महीनों में कुल निर्यात (वस्तु एवं सवाओं सहित) कुल 200.33 अरब डॉलर तथा आयात 222.89 अरब डॉलर के बराबर रहा।पिछले वर्ष वस्तुओं और सेवाओं का समग्र निर्यात अप्रैल-जून तिमाही में 184.46 अरब डॉलर तथा आयात 205.50 अरब डालर के बराबर था।इस तरह अप्रैल-जून,2024 के दौरान वस्तुओं और सेवाओं के आयात निर्यात में कुल मिला कर व्यापार घाटा 22.56 अरब डालर के बरारब रहा जो एक साल पहले 21.03 अरब डालर था।इस वर्ष जून में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न और आभूषण निर्यात पिछले वर्ष जून के 25.29 अरब डॉलर की तुलना में बढ़ कर 27.43 अरब डॉलर रहा जो 8.48 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया है कि जून 2024 में वस्तुओं के निर्यात वृद्धि में वृद्धि मुख्यत:इंजीनियरिंग सामान, इलेक्ट्रॉनिक सामान, ड्रग्स और फार्मास्यूटिकल्स, कॉफी और कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन क्षेत्र के निर्यात के अच्छे प्रदर्शन का परिणाम है।

मीटर जांच अथवा बकाया की वसूली के नाम पर आम उपभोक्ता का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए: मुख्यमंत्री

Website Design Services Website Design Services - Infotech Evolution
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Graphic Design & Advertisement Design
Back to top button