Breaking News

यूपी में एक ही दिन में कोरोना से दूसरी मौत, अब मेरठ के मरीज ने तोड़ा दम

लखनऊ-मेरठ । कोरोना वायरस से संक्रमित 72 साल के वृद्ध की मेरठ में बुधवार को मौत हो गई। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के बाद यह दूसरी मौत मेरठ में हुई है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के अमरावती से 19 मार्च को मेरठ में आए पॉटरी कारोबारी से उसके ससुर को कोरोना संक्रमण फैला था। 29 मार्च को मेरठ मेडिकल लैब की जांच रिपोर्ट में वृद्ध को कोरोना की पुष्टि हुई थी। वह मेडिकल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थे।

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य के अनुसार, अभी तक संक्रमित मरीज ऑक्सीजन पर था। लेकिन मंगलवार रात वह 75 फीसदी ऑक्सीजन पर भी सर्वाइव नहीं कर पा रहे थे। देर रात एक बजे मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया। आईसीयू के डॉक्टरों ने लगातार हालात बिगड़ना बताया। बुधवार सुबह 8 बजे से हालात और ज्यादा बिगड़नी शुरू हो गयी। 11 बजे के आसपास 72 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गयी। मेडिकल प्राचार्य के अनुसार, जिस मरीज की मौत हुई, वह डायबिटिक भी थे। उम्र फैक्टर भी महत्वपूर्ण था, जिसके लिए यह वायरस खतरनाक बताया गया है।

उधर, मेडिकल कॉलेज में एनाटॉमी विभाग के पैकिंग कर्मचारी श्रीनिवास को बॉडी पैक करने के लिए बुलाया गया है। बॉडी पैक करने के लिए पीपीई किट का प्रयोग किया जा रहा है। इससे पहले प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, कमिश्नर, डीएम और एसएसपी मेडिकल कॉलेज में पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button