Varanasi

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को मातृ शोक

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की माता रामा देवी का 97 वर्ष की अवस्था में हुआ निधन, मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

वाराणसी : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की माता श्रीमती रामादेवी का उनके पैतृक गांव ओडी, जमालपुर में बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे निधन हो गया। वे 97 वर्ष की थी। वे अपने पीछे तीन पुत्र, दो पुत्रियों सहित नाती,पोतों पर पोतों का भरा पुरा परिवार छोड़ गयी है।

सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री वायूयान द्वारा बाबतपुर हवाई अड्डे पहुंचे जहां से वे सड़क मार्ग द्वारा अपने पैतृक गांव ओडी, जमालपुर पहुंचे। शवयात्रा उनके पैतृक गांव ओडी, जमालपुर से सड़क मार्ग से प्रारंभ होकर रामनगर पहुंची जहां से उनके पार्थिव शरीर को नांव से मणिकर्णिका घाट लाया गया जहां उनका विधि विधान से अंतिम संस्कार सम्पन्न हुआ। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र श्रीपति सिंह ने दी।

शवयात्रा व अंतिम संस्कार में भाजपा प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ दयाशंकर मिश्र “दयालू, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विद्यासागर राय, हंसराज विश्वकर्मा, शंकर गिरी, मनीष कपूर, कौशलेंद्र सिंह पटेल, अशोक चौरसिया, दिलीप सिंह पटेल, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, जौनपुर के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, राकेश शर्मा, अशोक तिवारी, प्रभात सिंह, जगदीश त्रिपाठी, आलोक श्रीवास्तव, अशोक पटेल, मधुकर चित्रांश, अभिषेक मिश्रा, शैलेन्द्र मिश्रा,संजय सोनकर,ओंकार केशरी,मधुप सिंह, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button