Crime

राजगीर मिस्त्री की ट्रैक्टर के धक्के से मौत

रोहनिया,वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छाव गांव में रविवार की सुबह टहलते वक्त ट्रैक्टर की चपेट में आने से राजमित्री की मौत हो गयी। मृतक की पहचान बबलू हरिजन (35) के तौर पर हुई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला।

जानकारी के अनुसार बबलू रोजाना टहलने निकलता था। रविवार को भी वह टहलने के लिए निकला था इस बीच रुदौली से अखरी जा रही ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल बबलू को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। मौत के बाद परिजनों आक्रोशित हो उठे और शव को सड़क पर रखकर चितईपुर-चुनार मार्ग जाम कर दिया।

सूचना पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया इसके बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला। बबलू बच्छाव के पूर्व चौकीदार परदेसी का लड़का था। परदेसी के निधन के बाद बबलू का नाम चौकीदारी के लिए गया था। मृतक की दो लड़कियां और चार साल का एक लड़का है। घटना को लेकर घर में मातम पसरा है।

Related Articles

Back to top button