Crime

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

सारनाथ,वाराणसी। आशापुर रेलवे क्रासिंग के समीप साइकिल से रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई। शव क्षत विक्षत होने की वजह से स्थानीय लोगों को पहचानने में परेशानी हो रही है।

जानकारी के अनुसार लगभग पौने सात बजे एक 42 वर्षीय युवक आशापुर रेलवे क्रासिंग के लगभग 100 मीटर उत्तर दिशा से पार कर रहा था। इस बीच वाराणसी सिटी की तरफ से तेज गति में साबरमती एक्सप्रेस के आने की वजह वह चपेट में आ गया। युवक सफेद रंग का शर्ट, काला पैंट व काला साल ओढ़े हुए था। इस दौरान पीछे से आ रही इंटरसिटी ट्रेन लगभग आधा घंटा खड़ा रही। आशापुर चौकी प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button