Crime

केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत

कोरबा,छत्तीसगढ़। जिले के इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित नटराज केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ है. काम कर रहे मजदूर की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई है. हादसे के फैक्ट्री में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन अंतर्गत स्थित नटराज केमिकल फैक्ट्री में एक मजदूर की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि रोज की तरह मजदूर गोपाल प्रसाद रात्रे फैक्ट्री में काम करने गया हुआ था। वहीं काम करते हुए गोपाल ऊंचाई से गिर गया, जिसके बाद उसे आननफानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button