Varanasi

माहेश्वरी समाज ने अपने कार्यों से बनाई देश व दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान :गौरव राठी

महेश नवमी पर निकली विशाल कलश शोभायात्रा .विधि-विधानपूर्वक पूजन अर्चन के साथ माहेश्वरी समाज ने मनाई महेश नवमी .

वाराणसी । शनिवार को आज महेश नवमी के अवसर पर काशी के दशाश्वमेध घाट पर माहेश्वरी समाज के सैकड़ों महिलाएं व पुरुष पारम्परिक पारिधान में पहुंचे और गंगा का जल कलश में भर कर एक समूह यात्रा के रूप में बाबा दरबार पहुंचे। जहां विधिविधान से बाबा का रुद्राभिषेक व जलाभिषेक किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सर्वप्रथम घाट पर ब्राह्मणों द्वारा कलश में गंगाजल दूध एवं पुष्प के साथ भगवान महेश की स्तुति और पूजन किया गया।

तत्पश्चात कलश लिए समाज के लोग जिसमे काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी, शोभायात्रा के लिए रवाना हुए। इस कलश यात्रा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज बंधु हर हर महादेव, ओम नमः शिवाय, हर हर बम बम आदि उद्घोष के साथ बाबा के दरबार पहुंचे। शोभायात्रा में पुरुष कुर्ता पैजामा एवं महिलाएं केसरिया साडी में नजर आ रही थीं। मंदिर में बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक, दुग्ध अभिषेक एवं पूरे विधि- विधान से पूजन अर्चन किया गया तत्पश्चात रूद्राभिषेक भी किया गया।

 महेश नवमी पर निकली विशाल कलश शोभायात्रा .विधि-विधानपूर्वक पूजन अर्चन के साथ माहेश्वरी समाज ने मनाई महेश नवमी .

इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रशासनिक व मीडिया प्रमुख एवं परिषद के प्रचार मंत्री गौरव राठी ने कहा कि माहेश्वरी समाज ने अपने कार्यो से देश और दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। श्री राठी ने बताया कि आज ही के दिन माहेश्वरी कूल की उत्पत्ति हुई थी। घरों में भी हुई पूजा अर्चन होली दीपावली दशहरा के तर्ज पर पकवान के साथ घरों में भी सजावट कर मनाया गया महेश नवमी पर्व !
शोभायात्रा में सर्वश्री अध्यक्ष राजेश बाहेती ,मंत्री कृष्ण कुमार काबरा, गोविंद बजाज, मांगीलाल सारडा, जेठमल चांडक, अलका बाहेती, संदीप चांडक, किशोर मुंदडा, राजेश धूत, धीरज मल्ल, गिरिराज कोठारी, राजेश गट्टानी, गौरव राठी, उषा मंत्री, अनिता डागा, कैलाश चंद्र राठी , संजय मालू, कृष्ण कुमार सोमानी, कृश्ता झवर, वरुण ज मूंदड़ा, पवन धूत ,गोविंद भरानी, संतोष सारडा , नवनीत कोठारी, सुशील दमानी, राकेश दरक आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button