Crime

महराजगंज : निर्माणाधीन छत गिरी ,दो की मौत,दस घायल

महराजगंज : उत्तर प्रदेश में महराजगंज के कोल्हुई क्षेत्र के रूदलापुर में बुधवार को दिन में एक मैरिज हॉल की निर्माणाधीन छत के भरभरा कर गिर जाने से मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गयी और दस अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से छत के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाल कर सीएचसी लक्ष्मीपुर भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों ने ऐश कुमार (25) निवासी पिपरा परसौनी, व नीरज (20) निवासी बेलवा खुर्द को मृत घोषित कर दिया। वहीं मनोज कुमार (30), संतोष (35), प्रमोद (40), गोविंद (25), गौतम (18), रामकेश चौहान (40), मोछू (30),अजय (22) व सुर्यमन (32) घायल हो गए। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button