Crime

महादेव बुक ऐप :प्रमोटर सौरभ चंद्राकर नजरबंद, दीपक नेपाली भिलाई से गिरफ्तार

रायपुर । महादेव बुक ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को दुबई पुलिस द्वारा नजरबंद किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। अब जल्द ही उसे भारत लाया जाएगा। उधर छत्‍तीसगढ़ की दुर्ग क्राइम ब्रांच ने महादेव बुक ऐप से जुड़े दीपक नेपाली को भिलाई से मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। इसकी लंबे समय से तलाश थी। नेपाली पर अपहरण, लूट सहित कई मामले दर्ज हैं।

वैशाली नगर थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि थाने और दुर्ग की क्राइम ब्रांच की संयुक्‍त टीम ने मंगलवार देर रात वैशाली नगर क्षेत्र से दीपक नेपाली को गिरफ्तार किया है। फिलहाल दीपक नेपाली से पूछताछ जारी है। आरोपित पर अपहरण, लूट सहित राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत भी अपराध दर्ज है। दीपक नेपाली लंबे समय से महादेव एप से भी जुड़ा था और महादेव बुक ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि चंद्राकर के संपर्क में भी था।

महादेव आनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े मामले के मास्टर माइंड सौरभ चंद्राकर को दुबई में नजरबंद कर दिया गया है। महादेव ऐप चलाने वाले दो मुख्य लोगों में रवि उप्पल पहले ही दुबई में नजरबंद है और अब सौरभ चंद्राकर को भी पकड़ा गया है। दिसंबर के पहले हफ़्ते रवि उप्पल को हिरासत में लिया गया था और तब से हिरासत में ही है।

आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने दोनों आरोपितों के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी करवाया था। इसी का संज्ञान लेते हुए यूएइ सरकार ने दोनों को धरदबोचा है। आरोपित सौरभ को घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है, क्योंकि उसके भाग जाने का खतरा है। स्थानीय अधिकारी फिलहाल उस पर नजर रखे हुए हैं और दोनों आरोपियों को भारत लाने की तैयारी की जा रही है।

गौरतलब हो कि 6,000 करोड़ के इस स्कैंडल को इसी साल के अक्टूबर में इडी ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में विशेष मनी लान्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम अदालत के सामने रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। दोनों कथित तौर पर महादेव सट्टेबाजी प्लेटफार्म के जरिए मनी लान्ड्रिंग और हवाला लेनदेन करते रहे हैं।

महादेव बुक ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को दुबई पुलिस द्वारा नजरबंद किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। अब जल्द ही उसे भारत लाया जाएगा। उधर पुलिस ने महादेव बुक ऐप से जुड़े दीपक नेपाली को भिलाई से कल देर रात गिरफ्तार कर लिया है। इसकी लंबे समय से तलाश थी। नेपाली पर अपहरण, लूट सहित कई मामले दर्ज हैं।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button