Crime

शराब सेल्समैन से तीन लाख सत्तर हजार की लूट

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर थाना रोजा क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरे शराब सेल्समैन से 03 लाख 77 हजार रूपये लूट कर फरार हो गए हैं।अपर पुलिस अधीक्षक नगर सुधीर जायसवाल ने शनिवार को यूनीवार्ता को बताया कि कलान में शिव शंकर वर्मा का शराब का ठेका है। विशाल जायसवाल उनके यहां काम करता है। विशाल ने शुक्रवार पुलिस को सूचना दी कि रोजा थाना क्षेत्र के हाड़ा ब्रिज के नीचे सुप्रिया शबाब कंपनी में रूपये जमा करने आया था। इसके पिट्टू बैग में 03 लाख 77 हजार रूपये थे। तभी किसी का फोन आ गया तो फोन से बात करने लगे उसी समय पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग आए और इनका बैग छीन कर भाग गए। विशाल ने लुटेरों का पीछा किया मगर पकड़ नही पाए। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button