UP Live

तेंदुए ने बकरी को बनाया शिकार ग्रामीणों में भय का माहौल

महराजगंज। जनपद के निचलौल ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सभा बड़हरा चरगहां गांव में भोजन की तलाश में पहुंचे तेंदुए ने एक बकरी को शिकार बना लिया। तेंदुए के आबादी में घुसने की जानकारी होते ही लोग शोर मचाते हुए लाठी-डंडा लेकर तेंदुए को खदेड़ने लगे। ग्रामीणों का शोर सुनकर तेंदुआ दबोची गई बकरी को लेकर जंगल की ओर भाग निकला।

बड़हरा चरगहां के कचहरी टोला निवासी मलखा कुशवाहा की बकरी घर के बाहर झोपड़ी में बांधी गयी थी। रविवार की रात मलखा घर में सोया था। इस बीच आधी रात लगभग 12 बजे के समय जंगल से गांव में घुसे तेंदुए ने मलखा की बकरी को दबोच लिया। इसकी आहट मिलने पर मलखा जगा और शोर मचाने लगा। तबतक तेंदुआ जंगल के तरफ भाग गया।इसकी जानकारी ग्रामीणों ने प्रधान मकसूदन कुशवाहा ने तुरंत इसकी जानकारी बन विभाग को दी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button