Crime

लापता दूधिये की मिली लाश,भाई ने जताई,हत्या की आशंका

वाराणसी। शिवपुर थाना अंतर्गत चमाव अहिरान निवासी राधे यादव पुत्र लल्लन यादव ने अपने छोटे भाई सोनू यादव उम्र 32 वर्ष की मौत पर स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है। उसने पुलिस को बताया कि कल रात 11 बजे सोनू दूध बेचने के लिए घर से निकला था।रात भर वह घर नहीं आया ,उसकी आज सुबह भरलाई रेलवे क्रॉसिंग के समीप संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है। उसके भाई राधे यादव ने शिवपुर थाने में लिखित तहरीर देकर भाई को मार कर उसकी लाश को रेलवे ट्रैक के पास फेकने की आशंका जताई। शिवपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button