UP Live

कोविड-19: बिजनौर में आठ नए मामले सामने आए

बिजनौर । उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शुक्रवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों और एक पुलिसकर्मी सहित आठ लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय यादव ने बताया कि आज कोरोना वायरस संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए हैं जिनमे माहू नंगली नहटौर में एक ही परिवार के दो पुरूष और दो महिलाएं संक्रमित हैं। थाना हल्दौर के एक पुलिसकर्मी में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिन्हें मिलाकर संक्रमण के आठ नए मामले हैं। उन्होंने बताया कि यहां संक्रमण कुल 455 मामले सामने आए हैं और इनमें से 331 रोगी ठीक हो गये, छह की मौत हो गयी तथा 118 रोगियों का इलाज चल रहा है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button