BusinessUP Live

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 : निवेश के साथ नॉलेज सेशन भी होंगे खास आकर्षण

  • 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे शो का उद्घाटन
  • 26 से 28 सितंबर तक स्टार्टअप, आईटी, स्वास्थ्य, वित्त और ई-कॉमर्स पर होंगे सत्र
  • युवाओं, उद्यमियों और निवेशकों के लिए ‘फ्यूचर-रेडी’ प्लेटफॉर्म तैयार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2025 सिर्फ उत्पादों और निवेश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें आयोजित होने वाले नॉलेज सेशन प्रदेश सरकार के ‘विकसित यूपी’ विजन पर गहरा फोकस करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए स्टार्टअप, आईटी, इंश्योरेंस, फाइनेंस मैनेजमेंट, मेडिकल हेल्थ, ई-कॉमर्स और स्किल डेवलपमेंट जैसे अहम विषयों पर विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे।

कार्यक्रम का शेड्यूल

25 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह शो का शुभारंभ करेंगे। शाम 3 से रात 8 बजे तक शो बी2सी विजिटर्स के लिए खुला रहेगा।
26 से 29 सितंबर: प्रतिदिन 11 बजे से 3 बजे तक बी2बी मीटिंग्स और 3 से 8 बजे तक बी2सी विजिटर्स के लिए शो का आयोजन होगा।

युवाओं और निवेशकों को नए अवसर

नॉलेज सेशन की शुरुआत 26 सितंबर से होगी और यह 28 सितंबर तक चलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने में ज्ञान, नवाचार और तकनीक की अहम भूमिका होगी। इन सत्रों को उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मुख्य नॉलेज सेशन

26 सितंबर

सुबह 11.30–12.30 बजे: एकेटीयू – वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी में स्टार्टअप इकोसिस्टम का योगदान
दोपहर 1–2 बजे: आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स – प्रदेश में आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग की वृद्धि
3–4 बजे: मेडिकल हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर – वायरल हेपेटाइटिस और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
4.30–5 बजे: आईआरडीएआई व एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस – हेल्थ और नॉन-लाइफ इंश्योरेंस अवेयरनेस
5–6 बजे: वित्त विभाग – सत्र में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना होंगे शामिल
6–6.30 बजे: लाइफ इंश्योरेंस पर अवेयरनेस सेशन

27 सितंबर

11.30–12.30 बजे: नगर विकास मंत्रालय – अर्बन डेवलपमेंट* (मुख्य अतिथि: मंत्री एके शर्मा)
1–2 बजे: मेडिकल हेल्थ वर्कशॉप
3–4 बजे: एफआईईओ – ई-कॉमर्स : द न्यू फ्रंटियर फॉर इंडियन एक्सपोर्ट्स
4–6 बजे: सीएम युवा योजना के तहत यूनिवर्सिटीज के साथ एमओयू एक्सचेंज प्रोग्राम
6 बजे से: खादी फैशन शो

28 सितंबर

11.30–12.30 बजे: गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय – *इंडस्ट्री-एकेडमिया टाईअप फॉर स्किल डेवलपमेंट*

29 सितंबर

वैलेडिक्ट्री और अवार्ड्स समारोह

यूपीआईटीएस 2025 को युवाओं, उद्यमियों और निवेशकों के लिए एक फ्यूचर-रेडी प्लेटफॉर्म के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। यह आयोजन प्रदेश को निवेश, नवाचार और तकनीक के नए आयामों से जोड़कर वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी की राह पर गति देने का काम करेगा।

‘विकसित यूपी @2047’ : निवेश और रक्षा उद्योग से 6 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी की राह पर उत्तर प्रदेश

यौनकर्मी की सेवाएं लेने वाला ग्राहक भी दोषी, न्यायालय का अहम फैसला

 

Related Articles

Back to top button