Astrology & Religion

आज का राशिफल : जानें क्या कहती है आपकी ग्रह-दशाएं

मेष – किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद हो सकती है।व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। संयम से काम लें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

वृष – संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। मकान, संपत्ति के निमार्ण की दिशा में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में तनाव स्थिति रहेगी। संयम से काम लें। कुछ नए संबंध बनेंगे।

मिथुन – चली आ रही समस्या का समाधान होगा। मन खिन्न होगा। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। संयम से काम लेना हितकर है।

कर्क – स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

सिंह – कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

कन्या – महिला अधिकारी या घर की महिला प्रमुख का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। व्यक्ति विशेष के कारण मन अशांत रहेगा। संयम से काम लें।

तुला – संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। चल या अचल संपत्ति की दिशा में सफलता मिलेगी।व्यावसायिक प्रतिष्ठ बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

वृश्चिक – निर्माण कार्य या शोध कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

धनु – जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मकर – आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कुंभ – बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपसी रिश्तों में मजबूती आएगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मीन – व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी, लेकिन पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संयम से काम लेना हितकर होगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button