Entertainment

शिव की भक्ति में ‘मन मगन मगन’ करते नजर आए खेसारी लाल यादव

खेसारी और आम्रपाली की भोजपुरी फ़िल्म आशिकी का नया सांग 'मन मगन मगन' वायरल

भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दूबे स्टारर अपकमिंग भोजपुरी फ़िल्म “आशिकी” का जबरदस्त गाना “मन मगन मगन” रिलीज होते ही वायरल हो गया है। जी हां, निर्माता प्रदीप के शर्मा और निर्देशक पराग पाटिल की फ़िल्म आशिकी का यह गाना इंटर 10 रंगीला के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। इस सांग को खेसारी लाल यादव और स्वाति शर्मा ने अपनी खास शैली में गाया हैं। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।

इस गाने का पोस्टर सोशल मीडिया में आउट किया गया है जो फैन्स द्वारा काफी सराहा जा रहा है और लोग सांग का इंतजार कर रहे थे। पोस्टर में खेसारी लाल यादव चश्मा पहने, हल्की दाढ़ी में और माथे पर रुमाल बांधे एक अलग ही लुक में नजर आ रहे हैं। उनकी बांहों में हीरोइन काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं।
बता दें कि खूबसूरत अदाकारा श्रुति राव खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म आशिकी में नजर आएंगी। फ़िल्म का ट्रेलर यूटयूब पर धमाल मचाए हुए है। जिस में श्रुति राव खेसारी लाल यादव के प्यार की दीवानी नजर आती हैं मगर कहानी में मोड़ ऐसा आता है कि आम्रपाली दुबे उनका प्यार ले जाती हैं।
आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव और यूट्यूब क्वीन अम्रपाली दुबे की जोड़ी इस फिल्म में पहली बार पर्दे पर रोमांस करते हुए दिखाई देगी। ऐसे में इन्हें साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में समाज के कड़वे सच को भी दिखाया गया है।
फ़िल्म में खेसारी एक ब्राह्मण परिवार से हैं और एक्ट्रेस एक निचली जाति से लेकिन, एक्टर को जाति से कोई मतलब नहीं होता है और उन्हें लड़की से प्यार हो जाता है। इसके बाद फिल्म का टर्निंग प्वॉइंट आता है सभी से ऊपर होकर बिना जात पात को मानें शादी कर लेना। इसके बाद इसमें जबरदस्त एक्शन सीन, रोमांस और एक्टर का बॉलीवुड वाला स्टाइल देखने के लिए मिलता है। इसके साथ ही खेसारी को इसमें भोलेनाथ का भक्त दिखाया गया है, जो बड़े बालों में चिल्लम फूंकते भी दिखेंगे। तो हो जाएं शिव में मगन ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म “आशिकी” के गीत “मन मगन मगन” में। लोग कल इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। श्रुति राव बेहद खूबसूरत दिख रही हैं और उनकी जोड़ी खेसारी लाल के साथ देखने लायक है।
फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं, जो कि कई हिट्स दे चुके हैं। निर्माता प्रदीप के शर्मा, सह निर्मात्री अनीता शर्मा व पदम सिंह हैं. फिल्म का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले हुआ है, जिन्होंने एक्टर के साथ पहले ‘डमरू’, ‘लिट्टी चोखा’ जैसी सफल फिल्में दी है और एक फिल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ निर्माणाधीन है।
आशिकी के लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। कथा खेसारी लाल यादव ने लिखी है, मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। संगीत ओम झा व आर्या शर्मा का है, गीत स्वर्गीय श्याम देहाती व विजय चौहान ने लिखा है। पीआरओ रामचंद्र यादव हैं। म्यूजिक कंपनी इंटर 10 रंगीला ने फ़िल्म का राईट लिया है। डीओपी आर आर प्रिंस हैं। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। फ़िल्म आशिकी में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे के साथ श्रुति राव, महानायक कुणाल सिंह, पदम सिंह, प्रकाश जैस, सुबोध सेठ, पप्पू यादव, बीना पांडेय सहित कई मंझे हुए कलाकार हैं।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: