Entertainment

खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह के नये गाना का टीजर रिलीज

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री अक्षरा सिंह के नये गाना का टीजर रिलीज हो गया है।पानी-पानी की सुपर सफलता के बाद खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह फिर से धमाल करने को तैयार हैं।अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव का एक और धमाकेदार गाना वेलेंटाइन डे के अवसर पर सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज होने वाला है। इस गाने का टीजर आज जारी किया गया है।सारेगामा हम भोजपुरी के बद्रीनाथ झा ने बताया कि यह गाना भी बेहद रॉकिंग होने वाला है।

उन्होंने कहा कि प्यार का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में सारेगामा हम भोजपुरी अपने दर्शकों के लिए सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले रोमांटिक जोड़ी अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव को लेकर एक बेहद खूबसूरत गाना लेकर आने को तैयार है। प्रेम के दीवानों के लिए यह गाना वेलेंटाइन गिफ्ट होगा। इसकी तैयारी जोड़ शोर से चल रही है। हमें उम्मीद है कि जिस तरह से लोगों ने पानी पानी भोजपुरी को खूब पसंद किया, उस तरह एक बार फिर से खेसारी और अक्षरा का यह गाना भी उन्हें खूब पसंद आएगा। इसलिए अपील है कि आप हमारे आने वाले गाने को जरूर सुनें।

 

https://www.youtube.com/watch?v=H-dzGRLO8JM&t=18s

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button