
कवर्धा,छत्तीसगढ़ । कवर्धा हादसे में जान गंवाने वाले 19 मजदूरों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा शामिल हुए। कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में मृत ग्रामीणों के प्रति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
छत्तीसगढ़ शासन ने मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख और हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हज़ार की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X में इसकी जानकारी देते हुए लिखा, कबीरधाम जिले में हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या 19 हो गई हैं। 3 लोग घायल हैं।डिप्टी सीएम ने कहा शर्मा कि दुःख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ शासन पीड़ित परिवारजनों के साथ पूरी तरह खड़ा है। हमनें मृतकों के परिजनों को 5 लाख और इस हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हज़ार की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। यह राशि प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी सहायता एवं बीमा आदि से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त है। प्रशासन को यह भी निर्देश दिया गया है कि सड़क सुरक्षा के प्रति अतिरिक्त सावधानी बरती जाये। ऐसे हादसे रोकने के हरसंभव उपाय होने चाहिये।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कवर्धा हादसे पर जताया दुःख
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक पिकअप के खाई में गिरने से 19 लोगों की मौत हो गई हैं। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने इस दु:खद घटना पर शोक व्याप्त किया हैं।उन्होंने कहा कि कुकदूर से हमारा गहरा नाता हैं। समाचार से मन को बेहद पीड़ा पहुंची। मालूम चला कि तेंदूपत्ता के संग्राहक पिकअप में बैठ कर घर लौट रहें थे, तभी दर्दनाक हादसा हुआ।उन्होंने कहा कि जीवन अत्यंत बहुमूल्य है। इसका हमें ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस दु:खद घड़ी में शोक संदेश परिवारों के साथ वे खड़े हैं। भगवान से मृत आत्माओं की शांति के लिए शंकराचार्य ने प्रार्थना की।(वीएनएस)



