State

कर्नाटक के राज्यपाल ने मनोनीत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को शपथ लेने के लिए किया आमंत्रित

बेंगलुरू : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने गुरुवार को मनोनीत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को टीम के सदस्यों के साथ शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया।शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को दोपहर 12.30 बजे कांतिरावा स्टेडियम में होगा।

इससे पहले मनोनीत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार सहित कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने अगली सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन में गहलोत से मुलाकात की। कांग्रेस विधायक दल द्वारा औपचारिक रूप से उन्हें अपना नेता चुने जाने के बाद उन्होंने दावा किया।कांग्रेस की 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले 20 मई के शपथ ग्रहण समारोह को विपक्षी दलों की एकता के प्रदर्शन में बदलने की योजना है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button