Crime

कलयुगी बाप ने अपने ही बच्चे को फांसी के फंदे पर लटकाया

रायपुर,छत्तीसगढ़ । गरियाबंद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां फिंगेश्वर थाना के गनियारी के जंगल में एक दुधमुहे बच्चे की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली है। हैरानी की बात यह है कि इस घटना के पीछे उसके पिता का हाथ है।

पुलिस के अनुसार कलयुगी पिता ने फांसी के फंदे पर अपने ही बच्चे को लटका दिया। आरोपित पिता ने शर्ट व जींस को फांसी का फंदा बनाकर मासूम को मौत के घाट उतारा दिया। पुलिस ने आरोपित पिता दौलत बंजारे को हिरासत में ले लिया है।

दरअसल, यह मामला फिंगेश्वर थाना का है। जानकारी के अनुसार यहां फिंगेश्वर थाना के गनियारी के जंगल में एक 10 महीने के एक दुधमुहे बच्चे की लाश मिली है। खबरों के अनुसार कलयुगी पिता ने फांसी के फंदे पर अपने ही बच्चे को लटकाया। आरोपित पिता ने शर्ट व जींस को फांसी का फंदा बनाकर 10 माह के बच्चे को मौत के घाट उतारा दिया।

मासूम बच्‍चे की हत्‍या की वजह का पता नहीं चल पाया है। हालांकि स्‍वजनों ने आरोपित पिता को मानसिक रूप से कमजोर बताया है। फिंगेश्वर थाना की पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। (वीएनएस)

Related Articles

Back to top button