झांसी : उत्तर प्रदेश में झांसी जनपद के बबीना थानाक्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी।पुलिस ने बताया कि बबीना थानाक्षेत्र अंतर्गत गोचीखेड़ी आदिवासी बस्ती से कुछ दूरी पर रंजना आदिवासी उर्फ छुटकी (17) का शव मिला है। आदिवासियों ने इस बाबत पुलिस को जानकारी दी। (वार्ता)



