International

जेजू एयर विमान हादसा: 179 यात्रियों की मौत,केवल दो बचे

सोल : दक्षिण कोरिया में दशकों में हुई सबसे भीषण हवाई दुर्घटना में मारे गए सभी 179 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के शवों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है।यह जानकारी दक्षिण कोरियाई मीडिया ने रविवार को दी। योनहाप समाचार एजेंसी ने कहा कि इस घातक दुर्घटना में जहाज पर सवार 181 लोगों में से केवल दो ही लोग जीवित बचे। वे विमान चालक दल के एक पुरुष और एक महिला सदस्य हैं, जिन्हें विभिन्न गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया।

कार्यवाहक दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति चोई सांग-मोक ने 29 दिसंबर से चार जनवरी तक एक सप्ताह के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। राष्ट्रपति ने कहा कि सभी सरकारी एवं स्थानीय अधिकारियों के कार्यालयों पर झंडे आधे झुके रहेंगे, और सभी सरकारी अधिकारियों को अपनी वर्दी पर शोक बैंड पहनना होगा।दक्षिण कोरिया के भूमि, बुनियादी ढांचा और परिवहन मंत्रालय ने कहा कि बचावकर्मियों ने दुर्घटनास्थल से दो ब्लैक बॉक्स, फ्लाइट और वॉयस डेटा रिकॉर्डर बरामद किए हैं।मंत्रालय ने कहा कि विमानन और रेलवे दुर्घटनाओं की जांच के लिए आयोग घटना की विस्तृत जांच करेगा, जिसमें इसके कारण और इससे जुड़ी घटनाएं भी शामिल हैं। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button