State

जया वर्मा सिन्हा ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष का पदभार संभाला

नयी दिल्ली : रेलवे बोर्ड की नयी अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जया वर्मा सिन्हा ने शुक्रवार को अपना पदभार संभाल लिया।सुश्री सिन्हा पहली महिला है जिनकी रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष पद पर नियुक्त की गयी हैं। उन्होंने श्री अनिल कुमार लाहौटी का स्थान ग्रहण किया है।वर्तमान में सदस्य ( संचालन और बिजनेस डेवलपमेंट) सुश्री सिन्हा कार्यकाल 31 अगस्त 2024 तक रहेगा।

सुश्री सिन्हा ने 1988 में भारतीय रेलवे यातायात सेवा में शामिल हुई तथा दक्षिण पूर्व रेलवे, उत्तर रेलवे और पूर्व रेलवे में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी है। वह पूर्व रेलवे के सियालदह डिवीजन में मंडल रेल प्रबंधक और दक्षिणी पूर्व रेलवे में मुख्य वाणिज्य प्रबंधक भी रही है।इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा और फोटोग्राफी में गहरी रुचि रखने वाली सुश्री सिन्हा बंगलादेश में भारतीय उच्चायोग में रेलवे सलाहकार रही है और उनके इस कार्यकाल में कोलकाता से ढाका के लिए मैत्री एक्सप्रेस का शुभारंभ हुआ था। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button