UP Live

इतना बड़ा मेला बसाना आसान नहीं, ये काम सिर्फ योगी सरकार ही कर सकती हैः संजय मिश्रा

रेत पर बस रहे तंबुओं के शहर का देखा अलौकिक नजारा, संगम में लिया नौका विहार का भी आनंद

  • छोटे और बड़े पर्दे के मशहूर कलाकार संजय मिश्रा ने महाकुम्भ की तैयारियों को देखकर की योगी सरकार की तारीफ
  • तैयारियों को देखकर बोले संजय मिश्रा- योगी सरकार का दिव्य, भव्य और सुरक्षित महाकुम्भ का सपना हो रहा साकार
  • यूपी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था देखकर जताया संतोष, कहा- सुरक्षा के साथ ही सेवा में जुटी है यूपी पुलिस

महाकुम्भ नगर । प्रख्यात फिल्म कलाकार संजय मिश्र सोमवार को संगम की सैर पर थे। उन्होंने महाकुम्भ की तैयारियों को देखकर योगी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सुविधाओं के साथ इतना बड़ा मेला बसाना आसान काम नहीं है। योगी सरकार ने इसे कर दिखाया है। संजय मिश्रा ने कहा कि महाकुम्भ की तैयारियों को देखकर स्पष्ट हो रहा है कि योगी सरकार ने दिव्य,भव्य और सुरक्षित महाकुम्भ के आयोजन का जो सपना देखा है वो साकार हो रहा है। अपनी विजिट के दौरान संजय मिश्रा ने रेत पर बस रहे तंबुओं के शहर का अलौकिक नजारा देखा और बोटिंग भी की।

दिया स्वच्छता का संदेश

बड़े पर्दे के साथ ही छोटे पर्दे के चहेते कलाकार संजय मिश्रा ने उत्तर प्रदेश पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को देखकर उसकी मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है जो सुरक्षा के साथ-साथ सेवा भी कर रही है। इससे महाकुम्भ में आने वाला हर श्रद्धालु अपने आप को सुरक्षित महसूस करेगा। उन्होंने महाकुम्भ के दौरान प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील की कि यह मेला सभी का है। इसे साफ और स्वच्छ बनाए रखना सिर्फ सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। हर कोई अपने कर्तव्य का निर्वहन करे और योगी सरकार के स्वच्छ महाकुम्भ के सपने को साकार करने में सहयोग करें। संजय मिश्रा ने विजिट के दौरान जुटी भीड़ के साथ भी संवाद किया और लोगों के साथ सेल्फी खिंचवाई।

प्रयागराज के लिए आतिथ्य सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करने का अवसर है महाकुम्भः सीएम योगी

किसानों के लिए 2014 से प्रारंभ हुए प्रयास को मॉडल के रूप में ले रही दुनिया: सीएम योगी

Related Articles

Back to top button