National

इसरो ने सफलतापूर्वक पूरा किया स्पैडेक्स मिशन, भारत बना अंतरिक्ष में डॉकिंग करने वाला चौथा देश

मोदी ने स्वदेशी उपग्रह मिलन प्रौद्योगिकी सिद्ध करने के लिए इसरो को दी बधाई.इसरो की सफलता अंतरिक्ष की दिशा में लंबी छलांग: सीएम योगी

बेंगलुरु : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (स्पैडेक्स) के तहत अपना पहला अंतरिक्ष डॉकिंग मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।भारत इस ऐतिहासिक सफलता से अमेरिका, रूस और चीन के बाद इस तकनीकी मील के पत्थर को हासिल करने वाला विश्व स्तर पर चौथा देश बन गया है।इस डॉकिंग प्रक्रिया में अंतरिक्ष यान को 15-मीटर होल्ड पॉइंट से 3-मीटर होल्ड पॉइंट तक सही तरीके से संचालित करना शामिल था। डॉकिंग प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक क्रियान्वित किया गया, जिससे अंतरिक्ष यान का सफल मिशन सुनिश्चित हुआ।

इसरो ने गुरुवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “अंतरिक्ष यान डॉकिंग सफलतापूर्वक पूरी हुई, एक ऐतिहासिक क्षण।” अंतरिक्ष विभाग के सचिव, अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष इसराे के अध्यक्ष वी. नारायणन ने इतिहास रचने वाली इसरो की टीम को बधाई दी है। यह अभूतपूर्व सफलता अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों को आगे बढ़ाने में इसरो की विशेषज्ञता को रेखांकित करती है।इसरो के अधिकारियों ने टीम को बधाई देते हुए इस उपलब्धि को भारत की अंतरिक्ष अन्वेषण क्षमताओं में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इसरो ने कहा, “पूरी टीम को बधाई! भारत को बधाई।”स्पैडेक्स के साथ भारत ने अंतरिक्ष डॉकिंग तकनीक में एक नया अध्याय खोला है जिससे भविष्य के अंतरग्रहीय मिशन और अंतरिक्ष स्टेशन सहयोग का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

मोदी ने स्वदेशी उपग्रह मिलन प्रौद्योगिकी सिद्ध करने के लिए इसरो को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उपग्रहों की अंतरिक्ष डॉकिंग (मिलन) कराने के सफल प्रदर्शन के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और पूरे अंतरिक्ष समुदाय को गुरुवार को बधाई दी ।श्री मोदी ने इसे आने वाले वर्षों में भारत के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशनों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “उपग्रहों की अंतरिक्ष डॉकिंग के सफल प्रदर्शन के लिए इसरो के हमारे वैज्ञानिकों और पूरे अंतरिक्ष समुदाय को बधाई। यह आने वाले वर्षों में भारत के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशनों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

”भारत ने गुरुवार को स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट (स्पैडएक्स) के तहत अपना पहला अंतरिक्ष डॉकिंग मिशन सफलतापूर्वक पूरा किया और इसके साथ ही वह ऐसी तकनीकी उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया। इससे पहले यह उपलब्धि अमेरिका, रूस और चीन ने हासिल की थी।इसरो ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, “अंतरिक्ष यान की डॉकिंग सफलतापूर्वक पूरी हुई। एक ऐतिहासिक क्षण। भारत अंतरिक्ष डॉकिंग में सफलता हासिल करने वाला चौथा देश बन गया।”माना जा रहा है कि स्पैडेक्स मिशन उन्नत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों में इसरो की बढ़ती विशेषज्ञता को रेखांकित करता है और भविष्य के अंतरग्रहीय मिशनों और अंतरिक्ष स्टेशन सहयोग के लिए मार्ग प्रशस्त करता है।

 सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, इसरो के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (इसरो) को स्पेस डॉकिंग हासिल करने पर बधाई दी। सीएम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह इसरो के लिए एेतिहासिक उपलब्धि है। यह देश (भारत) के लिए गौरव का क्षण है।

यह अंतरिक्ष क्षमताओं की दिशा में लंबी छलांग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर स्पेस डॉकिंग हासिल करने पर टीम इसरो को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि इस उपलब्धि के साथ टीम इसरो स्पेस डॉकिंग हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। यह हमारी अंतरिक्ष क्षमताओं की दिशा में लंबी छलांग है। स्पेस डॉकिंग प्रक्रिया को काफी सतर्कता के साथ लॉन्च किया गया।

इसरो के प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों के समर्पण व त्याग से मिली उपलब्धि

सीएम ने लिखा कि यह उपलब्धि भारत के लिए मील का पत्थर है। यह इसरो के प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों के समर्पण और त्याग से संभव हो पाया है। यह उनकी विशेषज्ञता को भी प्रदर्शित करता है। यह भारत के लिए गौरव का क्षण है। जय हिंद! सीएम ने एक्स पर आगे लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले दशक में स्पेस टेक्नोलॉजी में अद्वितीय उपलब्धियां देखी हैं। भारत ग्रहों के बीच रिसर्च से लेकर रिकार्ड तोड़ने वाले उपग्रहों को लाॅन्च करने और आज की ऐतिहासिक स्पेस डॉकिंग सफलता हासिल करने के साथ स्पेस रिसर्च को आकार दे रहा है।

यादव ने ‘स्पाडेक्स’ की सफलता के लिए इसरो को दी बधायी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के ‘स्पाडेक्स’ मिशन की सफलता के लिए बधायी एवं शुभकामनाएं दी हैं।डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया ‘अंतरिक्ष जगत में भारत ने रचा पुनः इतिहास…हमें गर्व एवं आनंद है कि इसरो का ‘स्पाडेक्स’ मिशन सफल हुआ। अब अंतरिक्ष में दो सैटेलाइटों को जोड़ने वाला भारत विश्व का चौथा देश बन गया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी। इस सफलता के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button