लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने सोमवार को आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से जुड़े एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है जबकि एक अन्य ने आत्मसमर्पण कर दिया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि एटीएस को सूचना मिली थी कि कुछ लोगो आईएसआईएस की बैयत (शपथ) लेकर देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। इस सिलसिले में एटीएस ने भदिव,13/18/18बी/38 यूएपी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अब्दुल्ला अर्सलान, माज बिन तारिक और वजीहउद्दीन समेत सात अभियुक्तों को पिछले साल नवंबर में गिरफ्तार कर लिया था।(वार्ता)



