Crime

इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या

भदोही : उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के नेशनल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल की सोमवार सुबह स्कूल जाते समय बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के अमिलोरी गांव निवासी योगेंद्र बहादुर सिंह (58) भदोही नेशनल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल हैं। वह आज सुबह घर से विद्यालय के लिए कार से निकले थे। कार उनका ड्राइवर चला रहा था। घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर बसावनपुर नलकूप के पास जैसे ही पहुंचे थे कि पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर उनकी कार को पंचर कर दिया और प्रिंसिपल के सीने में मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button