Crime

तालाब में डूबने से मासूम की मौत

महराजगंज। ठूठीबारी थाना अंतर्गत ग्राम सभा माधव नगर तुरकहिया में नहाने गए बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। दिन बुधवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ग्राम सभा माधव नगर तूरकहिया निवासी बिरबल यादव के पुत्र नितीस यादव 14 वर्ष नहाने के लिए गांव के पास वाले तालाब में गया हुआ था। जहां पर नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया।

इस घटना की जानकारी जब बच्चे के परिजनों को मिली तो बच्चे को पानी से बाहर निकाल कर आनन-फानन में नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवारजन में बीरबल यादव के दो संतानों में नीतीश छोटा पुत्र था और एक बड़ी पुत्री रागिनी है। परिवार में बच्चे की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button