Crime

हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत

सारनाथ,वाराणसी। शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में घायल सारनाथ सलारपुर निवासी व्यक्ति की इलाज के दौरान बीएचयू ट्रामा सेंटर में मौत हो गयी।

जानकारी अनुसार सलारपुर निवासी संजय राजभर अपने घर के सामने रात को खाना खाने के बाद टहल रह थे, लेढ़ुपुर रंगीन दास पोखरे की तरफ से तेज गति से एक स्कूटी पर तीन युवक आ रहे थे और स्कूटी से टक्कर लग गई जिसमें संजय गंभीर रूप ये घायल हो गए और शनिवार को इलाज के दौरान बीएचयू ट्रामा सेंटर में मौत हो गयी। पिता राजनाथ राजभर ने स्थानीय थाने पर तीन युवकों रोहित, सनी और रंजीत निवासी रसूलगढ़ के प्राथमिकी दर्ज कराई। चौकी इंचार्ज सरायमोहाना उप निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि मौके से स्कूटी बरामद कर ली गई है तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही।

Related Articles

Back to top button