Crime

जम्मू-कश्मीर:अखनूर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, आतंकवादी ढेर

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम किए जाने के बाद एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सेना ने कहा कि चार घुसपैठियों का एक समूह, जो भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था, सेना की प्रभावी गोलीबारी के कारण वापस खदेड़ दिया गया।एक आतंकवादी के शव को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार खींच लिया गया। अखनूर के आईबी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई।सेना ने कहा, 22/23 दिसंबर की रात को निगरानी उपकरणों के जरिए चार आतंकवादियों की संदिग्ध हरकत देखी गई। प्रभावी ढंग से कार्रवाई की गई। आतंकवादियों को एक शव को आईबी के पार घसीटते हुए देखा गया।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button