National

बंगलादेश में जल्द कराये जायें चुनाव: भारत

नयी दिल्ली : भारत ने बंगलादेश में लोकतंत्र का दायरा निरंतर सीमित होने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए आज कहा कि वहां जल्द से जल्द निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराये जाने चाहिए।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को यहां साप्ताहिक ब्रीफिंग में एक सवाल के जवाब में बंगलादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाये जाने पर चिंता जताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली में एक तरीका होता है जो वहां नहीं अपनाया जा रहा।

उन्होंने कहा कि बंगलादेश में लोकतंत्र का दायरा निरंतर सिकुड़ रहा है और लोकतांत्रिक आजादी को रोका जा रहा है।प्रवक्ता ने कहा कि भारत का मानना है कि और उसका आह्वान है कि बंगलादेश में जल्दी से जल्दी निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराये जायें।बंगलादेश में सुश्री हसीना की सरकार के खिलाफ बगावत के बाद वह देश छोड़कर भारत आ गयी थी। हाल ही में उनकी पार्टी अवामी लीग पर बंगलादेश में प्रतिबंध लगा दिया गया है।

अवामी लीग पर प्रतिबंध पर भारत ने चिंता जताई

भारत ने बंगलादेश की अंतरिम सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाये जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए देश में शीघ्र ही स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं समावेशी चुनाव कराने की वकालत की है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को यहां नियमित ब्रीफिंग में कहा, “अवामी लीग पर उचित प्रक्रिया के बिना प्रतिबंध लगाया जाना चिंताजनक है। एक लोकतंत्र के रूप में, भारत स्वाभाविक रूप से लोकतांत्रिक स्वतंत्रताओं में कटौती और राजनीतिक स्थान के सिकुड़ने से चिंतित है। हम बांग्लादेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष और समावेशी चुनाव जल्द से जल्द कराने का पुरजोर समर्थन करते हैं।”(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button