PoliticsUP Live

पीएम मोदी के मिशन, विजन और पैशन से नई ऊंचाइयों को छू रहा भारतः राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी सबसे विश्वसनीय पार्टीः रक्षा मंत्री

लखनऊ : लखनऊ के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पूरा सहयोग मिला। मैंने जो भी कहा, क्षण भर भी विलंब किए बिना सीएम योगी ने तत्काल स्वीकृति प्रदान की। यही कारण है कि लखनऊ का विकास तेजी से हुआ है। अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा तेजी से बढ़ी है। पहले भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी बात कहता था तो उसकी बातें गंभीरता से नहीं ली जाती थीं, लेकिन आज आज भारत बोलता है तो सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उनके मिशन, विजन और पैशन के कारण भारत ऊंचाइयों को हासिल कर रहा है। हर क्षेत्र में भारत तेजी से बढ़ रहा है।

रक्षा मंत्री, लखनऊ के सांसद व भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में लखनऊ के अवध चौराहा पर आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

अटल जी के सपने को धरातल पर उतारने की कोशिश की है
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि पाकिस्तान के सांसद फजलुर्रहमान ने कहा कि भारत इतनी तेजी से विश्व की महाशक्ति बन रहा है, लेकिन पाकिस्तान अपने को बर्बादियों से बचाने के लिए विश्व से भीख मांग रहा है। सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था भारत की है। रक्षा मंत्री ने विश्वास दिलाया कि लखनऊ के बारे में अटल बिहारी वाजपेयी जी के सपने को साकार कर हमने धरातल पर उतारने की कोशिश की है और आगे भी करता भी रहूंगा। लखनऊ दुनिया में दसवें नंबर पर है और मेरी कोशिश होगी कि यह पांचवें नंबर पर आ जाए। रक्षा मंत्री ने कहा कि लखनऊ के विकास के लिए सीएम ने पूरा सहयोग दिया है।

भाजपा हिंदुस्तान की सबसे विश्वसनीय राजनीतिक पार्टी
रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा हिंदुस्तान की सबसे विश्वसनीय राजनीतिक पार्टी है। कोई भी बता दे कि हमने चुनावी घोषणा पत्र की बातें पूरी न की हों। हमारी कथनी-करनी में कभी अंतर नहीं रहा है। हमें संसद के दोनों सदन में बहुमत मिल गया तो चुटकी बजाकर धारा-370 समाप्त कर दिया। जम्मू-कश्मीर का वही दर्जा है, जो अन्य राज्यों का है। हमने वादा किया और अयोध्या की धरती पर राम मंदिर बन गया है। भगवान राम कुटिया से निकलकर महल में प्रवेश कर चुके हैं। मेरा विश्वास है कि भारत में रामराज्य का आगाज होकर रहेगा।

जनसभा में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी, मान सिंह आदि की मौजूदगी रही।

सम्मान और संस्कार का दिखा अद्भुत संगम
भारतीय जनता पार्टी यूं ही नहीं संस्कार वाली पार्टी कही जाती है। कभी अपनी रैलियों में पिता व चाचा की बेइज्जती करने वालों विपक्षी दलों के लिए मंगलवार को लखनऊ की भाजपा रैली नजीर बन गई। मंच संचालक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पहले संबोधन के लिए आमंत्रित किया, जिस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तत्काल रोक दिया। उनका इशारा था कि श्रेष्ठ का पाथेय बाद में प्राप्त होना चाहिए, इसलिए पहले मुझे-फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को बुलाओ। वहीं योगी आदित्यनाथ राजनाथ सिंह को श्रेष्ठ मानते हुए बाद में संबोधन के लिए आमंत्रित करने का आग्रह कर रहे थे। दोनों बड़े नेताओं की यह संजीदगी और सरलता देख हर कोई वाह-वाह कर उठा।

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को कहा, ‘थैंक्यू’

‘फिर एक बार मोदी सरकार’ की अगुआई करेगी काशीः योगी

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button