PoliticsState

दुनिया में कहीं आशा की किरण है तो वह भारत है: जेपी नड्डा

रांची : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज अपने संबोधन की शुरुआत भारत माता की जय और जय जोहर के साथ करते हुए भगवान बिरसा मुंडा और जैनियों के पवित्र स्थल पारसनाथ को नमन किया।भाजपा के जनसंपर्क अभियान के तहत श्री नड़्डा ने झारखंड के गिरिडीह में एक विशाल रैली में प्रदेश की हेमंत सरकार को नकारा करार देते हुए उनके कामकाज को झारखंड गठन के बाद सबसे खराब बताया।श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 9 साल में किये कार्य बदलते भारत की पहचान है। डबल इंजन की सरकार में झारखंड से ही आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की गयी थी।

उन्होंने पीएम मोदी द्वारा किये गये 9 साल की सेवा, सुशासन और गरीबों के हित में उठाये गये कार्यों को बताते हुए कहा कि देश में बदलाव लाने वाले मोदी जी अकेले नेता हैं और अगर दुनिया में कहीं आशा की किरण है तो वह भारत है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में यूएन मुख्यालय में योग सत्र आयोजित हो रहा है। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क कह रहे हैं कि हम प्रधानमंत्री मोदी के फैन हैं लेकिन कांग्रेस के नेता यहां उनकी आलोचना कर रहे हैं और उन्हें सांप बिच्छू कह रहे हैं लेकिन जितनी उनकी आलोचना कांग्रेस करेगी मोदी की लोकप्रियता उतनी ही बढ़ेगी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का ही कामकाज का नतीजा है कि भारत इंग्लैंड को पछाड़ कर अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया में पांचवे नंबर पर आ गया है।आज भारत जापान को पछाड़ कर ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में भी आगे हो गया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत हर क्षेत्र में विकास कर रहा है।यही वजह है कि बीते 9 साल में 54 हजार किलोमीटर की सड़क बनी है और इस दौरान देश में 74 एयरपोर्ट बने हैं जबकि 70 साल में सिर्फ 74 एयरपोर्ट का निर्माण हुआ था। भारत की गरीबी भी 22 प्रतिशत से घट कर 10 फीसदी पर आ गयी है।

उन्होंने सोरेन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, झारखंड की राज्य सरकार ने लोगों के हितों का हनन किया है।श्री नड्डा ने कहा कि सबसे बड़ा जमीन घोटाला झारखंड में हुआ है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की सरकार बंग्लालादेश घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही है। संथाल परगना में आदिवासी महिलाओं का शोषण हेमंत सरकार की संरक्षण में हो रहा है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button