Politics

भाजपा अगर “300 पार”, तो ये ईवीएम का वोट : दिग्विजय

भोपाल : लोकसभा चुनाव की मतगणना के एक दिन पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आज दावा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अगर इस चुनाव में “300 पार” जाती है, तो ये “जनता का वोट” नहीं, बल्कि “ईवीएम का वोट” है।मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल के संबंध में कहा कि जनता का वोट अगर पड़ा है तो इन्हें (भाजपा को) बहुमत नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने 295 का जो आंकड़ा दिया है वो सही है।

उन्होंने भाजपा के संदर्भ में कहा कि अगर पार्टी 300 पार होती है तो वो जनता का वोट नहीं, ईवीएम का वोट है।श्री सिंह राज्य के राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। वे इसके पहले भी लगातार ईवीएम को लेकर मुखर रहे हैं।इस बीच प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सिंह सलूजा ने श्री दिग्विजय सिंह के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपनी हार को परिणाम के एक दिन पहले से ही स्वीकारना प्रारंभ कर दिया। उन्होंने कहा कि हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने की तैयारी हो गयी है। श्री सिंह ने ईवीएम पर हार का ठीकरा फोड़ने की शुरूआत आज से ही कर दी है। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button