Crime

पति-पत्नी ने की 3 करोड़ की ठगी, गिरफ़्तार

जगदलपुरछत्तीसगढ़ । बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर से एक  खबर सामने आई हैं। यहाँ पुलिस ने एक शिक्षक दंपत्ति को हिरासत में लिया हैं।दोनों पर करोड़ो रुपये की ठगी किये जाने के सनसनीखेज आरोप लगे हैं। फिलहाल पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी हैं।शुरुआती जानकारी के अनुसार इस दंपती ने अब तक 100 लोगों को अपना शिकार बनाया हैं और उन्हें झांसा देकर उनसे करीब 3 करोड़ रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया हैं।बहरहाल शिकायतकर्ताओं की शिकायत के आधार पर ठग दंपत्ति से पूछताछ की जा रही हैं।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button