UP Live

दहेज हत्या में पति गिरफ्तार

मधुबन गांव में मंगलवार की रात कमरे में फांसी पर लटकती मिली थी सालभर पूर्व ब्याही युवती का शव

दुद्धी,सोनभद्र– कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के मधुबन गांव में विवाहिता की मौत के मामले में उसके पति को गुरूवार को गिरफ्तार कर उसका दहेज अधिनियम के धाराओं में चालान कर दिया| मंगलवार की रात उषा देवी नामक बाईस वर्षीय युवती का शव उसके कमरे में फांसी पर झूलता मिला था| प्रकरण में बुधवार की देरशाम उस वक्त नया मोड़ आ गया,जब मृतका के पिता ने उसके पति के खिलाफ दहेज के लिए उत्पीडन करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी|
क्षेत्र के मधुबन गांव में महज साल भर पूर्व ब्याही युवती का शव मंगलवार की देर रात उसके कमरे में फांसी के फंदे पर झूलती मिली थी| सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरूआती जांच पड़ताल के बाद मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव का पंचायतनामा भरा था| शव का पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी लाया गया| इसी बीच उसी गांव का निवासी मृतका के पिता भगवानदास ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि उसका दामाद दहेज के लिए अक्सर बेटी के साथ बुरा बर्ताव करने के साथ ही मारपीट करता था| उसने हत्या करने की आशंका जताई| पीड़ित पिता के तहरीर पर पुलिस ने भादवि की धारा 304बी,498ए,3/4 दहेज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया|

Related Articles

Back to top button